देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले पंचायत जैसे छोटे चुनाव को लेकर भाजपा कितनी गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने पंचायत चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कई पदाधिकारियों को पदमुक्त तो कर ही दिया है। अब उन्हें पार्टी से निष्कासित करने जैसे कदम भी उठाने जा रही है। अब संगठन की नजर पार्टी के कई ऐसे विधायकों पर है जिनके पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का संदेह है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री खजान दास ने कहा कि बीजेपी पार्टी के विधायकों पर भी नजर बनाए हुए है और ऐसे विधायक संगठन के राडार पर हैं जो पार्टी समर्थित प्रत्याशी के बजाय दूसरे उम्मीदवार का पक्ष ले रहे हैं। खजान दास ने कहा कि पंचायत चुनावों में अनुशासनहीनता बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई सभी पर होगी चाहे कोई विधायक हो या कोई बड़ा नेता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी कहा कि सभी जिलों से रिपोर्ट मंगवाई गई है। इस मामले में पार्टी के महासचिव भी अपने स्तर पर भी काम कर रहे हैं। नजर रखी जा रही है कि पार्टी के विरुद्ध कोई  काम तो नहीं कर रहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *