देहरादून। भू वैकुंठधाम भगवान बद्रीविशाल मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि इस बार 8 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन घोषित की जाएगी। इसके बाद इस साल की बद्रीनाथ यात्रा घोषित तय तिथि पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी। भगवान बद्री विशाल मंदिर के कपाट खुलने की तिथि जहां बंसत पंचमी के पर्व पर नरेन्द्रनगर राजदरबार में घोषित होती है, वहीं कपाट बंद होने की तिथि विजयादशमी के पर्व पर बद्रीनाथ धाम में घोषित की जाती है। इस बार विजयादशमी का पर्व 8 अक्टूबर को है। इस पर्व पर बद्रीनाथ धाम में मुख्य पुजारी रावल की मौजूदगी में धर्माधिकारी व अन्य वेदपाठियों द्वारा ज्योतिशीय गणना कर शुभ मुहूर्त के अनुसार मंदिर कपाट के बंद करने की तिथि घोषित की जाएगी। अन्य सभी धामों की तिथि पूर्व से ही निर्धारित होती है जबकि बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि विजयादशमी के पर्व पर ज्योतिषीय गणना के बाद ही घोषित की जाती है। Post navigation पंचायत चुनावः पार्टी प्रत्याशियों का विरोध करने वाले विधायक प्रदेश नेतृत्व के रडार पर आठ भट्टियां की नष्ट, शराब बनाने के उपकरण जब्त