रुद्रपुर। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुये कई गांवों में छापेमारी की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। जबकि कई मौके से भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने मौके से आठ भट्टियां समेत शराब बनाने के उपकरण और पांच सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार किये तस्करों पर कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने बिन्दुखेड़ा, रायपुर और अमरपुर में छापेमारी की। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि शराब माफिया पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्कर दबोचे और कई मौके से फरार हो गये। मौके से पांच सौ लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने आठ भट्टियां, शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किये। हजारों लीटर लहन नष्ट की। टीम में एसएसआई प्रथम बीसी जोशी, एसएसआई अरविंद चैधरी, एसआई प्रकाश चन्द्र समेत अन्य कर्मी शामिल थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *