गरमपानी (नैनीताल)। नैनीताल जनपद के रातीघाट- बेतालघाट मोटर मार्ग पर हरचनौली बैंड के समीप हुए पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगांे की मौत हो गयी। गंभीर रुप से घायलों का उपचार एसटीएच हल्द्वानी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार मध्य रात्रि समीपवर्ती पल्सों व बर्धाे गांव के बाशिंदे बेतालघाट महोत्सव में शामिल होकर पिकअप वाहन में सवार होकर गांव की ओर रवाना हुए। वाहन घिरोली पुल से आगे रातीघाट- बेतालघाट मोटर मार्ग पर हरचनौली बैंड के समीप पहुंचा ही था कि एकाएक असंतुलित होकर सड़क से करीब पचास मीटर नीचे खाई की ओर पलट गया। घटना से वाहन में सवार लोगों में चीख पुकार मच गया। दुर्घटना की आवाज सुन व्यापारी नेता बालम सिंह बोहरा ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन को भी सूचना दी गई।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *