देहरादून। उत्तराखण्ड में मंगलवार को दोपहर में मौसम ने एकाएक करवट बदली और प्रदेश में झमाझम बारिश और झोंकेदार हवाओं के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। प्रदेश की राजधानी देहरादून और मसूरी में वर्षा-ओलावृष्टि से पारे में गिरावट दर्ज की जा रही। अधिकतर इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मंगलवार को दोपहर बाद देहरादून में मौसम बदला और झमाझम बारिश होने लगी। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई,जिससे मौसम सुहावना हो गया।
उधर, ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन (मंगलवार और बुधवार) झोंकेदार हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि, मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
Tagged:Dehradun Hindi Samachardehradun newsDehradun News in Hindigusty windsLatest Dehradun News in Hindirainfalluttarakhand newsuttarakhand weatheruttarakhand weather newsweather newsyellow alert of rain