श्रीनगर (हि.स.)। कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार को लगाए गए सख्त प्रतिबंध शनिवार को हटा लिये गए हैं। जुम्मे की नमाज के बाद प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने कईं संवेदनशील इलाकों में प्रतिबंध लागू किए गए थे। इन्हें शनिवार को हटा लिया गया है। प्रतिबंधों के दौरान छिटपुट पथराव की घटनाओं को छोड़कर स्थिति शांतिपूर्ण रही थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। प्रतिबंधों के दौरान सड़कों पर लगाई गई कंटीले तारों को शनिवार को हटा लिया गया। हालांकि कश्मीर घाटी के कुछ संवेदनशील स्थानों पर अभी प्रतिबंध लागू हैं। श्रीनगर में लगाए गए प्रतिबंधों तथा सड़कों से कंटीले तारों के हटने के बाद शनिवार को आंशिक रूप से दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले, हालाकि सड़कों पर रेहड़ी फड़ी वालों की संख्या ज्यादा देखी गई। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी शांतिपूर्ण ही रही। सड़कों पर निजी वाहन भी बड़ी संख्या में नज़र आए। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। कश्मीर घाटी में फिलहाल मोबाइल, इंटरनेट तथा ब्राडबैंड सेवा बंद है हालाकि स्थिति में सुधार को देखते हुए कुपवाड़ा जिले में मोबाइल की पोस्टपेड में इनकमिंग सेवा शुक्रवार को बहाल कर दी गई। कश्मीर घाटी के ज्यादातर इलाकों में लैंडलाइन सेवा बहाल कर दी गई है। इसी बीच शुक्रवार को भी पथराव की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर स्थिति शांतिपूर्ण रही। जम्मू संभाग में स्थिति नियंत्रण में तथा शांतिपूर्ण बनी हुई है। यहां पर स्कूल, सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, शिक्षा संस्थान खुले हैं तथा हर प्रकार का यातायात सामान्य है जबकि मोबाइल इंटरनेट फिलहाल बंद है। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबलों के जवान सतर्क हैं। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation माकपा ने एनआरसी से 19 लाख लोगों का नाम निकाल जाने पर जताई चिंता नौसेना अध्यक्ष सोमवार को जाएंगे पांच दिवसीय दौरे पर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड