रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम गुरूवार को घोषित कर दिया गया है। इस बार एक बार छात्राओं ने फिर से अव्वल रही। इंटरमीडिएट में तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। हाईस्कूल में सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंकों प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है। इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। हाईस्कूल में उत्तीर्ण प्रतिशत 85.17 रहा है। इसमें 81.48 प्रतिशत छात्र और 88.94 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 80.98 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं ‌‌‌‌‌। इनमें 78.48 प्रतिशत छात्र और 83.49 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में संस्थागत और व्यक्तिगत एक लाख, 32 हजार, 115 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में एक लाख, 27 हजार, 324 परीक्षार्थी शामिल हुए। मूल्यांकन कार्य 15 से 29 अप्रैल के बीच किया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *