चमोली। जनपद चमोली मुद्रा गैरोला का आईएएस में चयन हुआ है। मुद्रा गैरोला ने यूपीएससी की परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। ग्राम बांगड़ी ( पट्टी कपीरी) कर्णप्रयाग चमोली की मूल निवासी अरुण गैरोला एवं कुसुम गैरोला की सुपुत्री मुद्रा गैरोला ने इस बार यूपीएससी में 53 वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस के लिए चयनित हुई। पिछले वर्ष की यूपीएससी परीक्षा में 165 रैंक के साथ आईपीएस हेतु चयनित हुई थी और वर्तमान में आईपीएस ट्रेनिंग अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। Post navigation रुद्रप्रयाग: स्वीली गांव की कंचन का आईएएस में हुआ चयन उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित