उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी महक चौहान ने प्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए भारतीय सीनियर महिला रग्बी टीम में जगह बनाई है। अब महक 16 और 17 मई को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित होने वाली सेंट्रल एंड साउथ एशिया रग्बी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। विकासखंड मोरी के ग्राम भद्रासु निवासी अरविंद चौहान की पुत्री महक चौहान इससे पहले अंडर-18 और अंडर-20 भारतीय रग्बी टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वह ब्रॉन्ज मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुकी हैं। अब सीनियर भारतीय टीम में चयनित होकर महक ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से पूरे उत्तराखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। महक की यह सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। Post navigation चारधाम यात्रा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील चारधाम यात्रा 2026: 23 दिनों में 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मौसम की चुनौतियों के बीच आस्था चरम पर