देहरादून। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित ‘द कश्मीर फाइल्स’ उत्तर प्रदेश कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में टैक्स फ्री होने के बाद अब उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की। सोमवार को उत्तराखंड सरकार ने राज्य में ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘आज ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से फोन पर बातचीत हुई। मैंने उन्हें बेहतरीन निर्देशन के साथ फिल्म के माध्यम से कश्मीरी हिंदुओं पर अत्याचार दिखाने के लिए बधाई दी। इसके साथ ही मैंने मुख्य सचिव को इस फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का भी आदेश दिया। बेहद इमोशनल थीम पर बनी इस फिल्म को देखकर बहुत उत्साहित हूं।” इसके अलावा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी निर्देश जारी कर प्रदेश में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने का आदेश दिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *