कर्णप्रयाग। उत्तराखण्ड विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष, बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक डाॅ0 अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने तीर्थ पुरोहितों और पुजारियों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। श्री मैखुरी ने कहा कि सरकार को चार धाम से जुड़े दुकानदारों, तीर्थ पुरोहितों और पुजारियों के बारे में विचार करे, चार धाम से जुड़े लाखों लोगों को हुई आर्थिक नुकसान की भरपराई सरकार करे। श्री मैखुरी ने कहा कि जब देश में हवाई जहाज, पानी के जहाज चल सकते है और मदिरा की दुकानें खोली जा सकती हैं तो चार धाम की यात्रा को भी नियमों और शर्तों के अधीन चलायी जा सकती है। उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को शारीरिक दूरी बनाने, मास्क पहने तथा सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की। इस कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश मंत्री श्री ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सगोई आदि उपस्थित रहे। Post navigation स्वदेशी जागरण मंच का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिला मोदी सरकार की उपलब्धियों के प्रचार को भाजपा ने गठित की समितियां