देहरादून। स्वदेशी जागरण मंच उत्तराखण्ड का एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर कोरोना से निपटने के सरकार के प्रयासों के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि स्वदेश जागरण मंच ने कोटद्वार, हरिद्वार, देहरादून, रुडकी तथा ऋषिकेश आदि कई स्थानों में लगभग चालीस हजार मास्क निशुल्क वितरित किये तथा भविष्य मे एक लाख से अधिक स्वदेशी मास्क बनाकर निशुल्क वितरित करने की योजना है और इन मास्क को बनाने मे महिलाओं का विशेष योगदान है। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के अध्यक्ष प्रवीण पुरोहित ने महासभा की ओर से भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मांग की कि अपने राज्य लौटे लोगों के रोजगार के लिए योजना बनाने का अनुरोध किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रान्त सयोजक श्री सुरेन्द्र सिंह, प्रान्त संघर्ष वाहिनी प्रमुख श्री प्रवीण पुरोहित, श्री मेहरबान सिंह रावत, श्री आधार वर्मा, श्री कृष्णा सिंह नेगी, श्री नरेंद्र सिंह रावत उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *