देहरादून। मोदी सरकार-2 के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश भाजपा ने विभिन्न समितियों का गठन किया है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि आज प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत के अलावा प्रदेश महामंत्री ( संगठन ) श्री अजेय, प्रदेश महामंत्री द्वय श्री राजेन्द्र भंडारी व श्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे। बैठक में इस अभियान के लिए प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया। इस समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा, श्री अनिल गोयल, श्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र भंडारी व प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र बिष्ट को नियुक्त किया गया है। संकल्प पत्र वितरण के लिए गठित समिति में प्रदेश मंत्री श्री आदित्य चौहान, प्रदेश प्रवक्ता श्री विनय गोयल व श्री चंदन बिष्ट को रखा गया है। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाली पत्रकार वार्ताओं के लिए गठित समिति में प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय, सह मीडिया प्रभारी श्री मनबीर चौहान, श्री सुनील सैनी, श्री कमलेश उनियाल व श्री उमेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। बूथ स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुप गठित करने हेतु गठित समिति में श्री मनोज कुमार, डॉ संजय कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री पारितोष बंगवाल व श्री लक्ष्मण खाती को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्चुअल बैठकें आयोजित करने की जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता श्री मयंक गुप्ता व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री शेखर वर्मा को दी गई है। भाजपा के मासिक मुखपत्र ‘ देवकमल ‘ के प्रकाशन व सामग्री के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन व पत्रिका के संपादक श्री राम प्रताप साकेती को जिम्मा दिया गया है। पार्टी के सभी मोर्चों के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए मोर्चों के प्रभारियों के साथ मोर्चों के अध्यक्षों को रखा गया है। महिला मोर्चा के लिए प्रभारी श्री राजेन्द्र भंडारी व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूरी, युवा मोर्चा के लिए श्री कुलदीप कुमार व प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन लटवाल, किसान मोर्चा के लिए श्री राजेन्द्र बिष्ट व श्री अनिल चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए श्री कैलाश शर्मा व श्री अंबा दत्त आर्य, ओबीसी मोर्चा के लिए श्री खिलेंद्र चौधरी व श्री राकेश गिरी, अनुसूचित मोर्चा के लिए श्री पुष्कर काला व श्री दिनेश राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। Post navigation तीर्थ पुरोहितों और पुजारियों को आर्थिक सहायता दे सरकारः डा0 मैखुरी अच्छी खबरः अब नहीं बेची जायेगी तिरुपति मंदिर की सम्पतियां, सरकारी झुकी, बदला फैसला