uksb logos
देहरादून। राजधानी में एक पति ने खौफनाक घटना अंजाम दिया। एक पति और एक पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने नाराज होकर पत्नी के सिर पर क्रिकेट के बैट से बार कर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात भी ऊषा ने खाना नहीं बनाया तो उसका अपने पति से झगड़ा हो गया। इसके बाद ऊषा सोने चली गई। रात करीब करीब साढ़े 11 बजे रामसिंह ने पत्नी ऊषा के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। देहरादून के डालनवाला में बलवीर रोड पर महिला की हत्या के आरोप आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि आरोपी पति बर्गर का ठेला लगता था।
रामसिंह और ऊषा में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। सोमवार की रात ऊषा ने खाना नहीं बनाया तो दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। इसके बाद ऊषा सोने चली गई। रात करीब करीब साढ़े 11 बजे रामसिंह ने पत्नी ऊषा के सिर पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। इसके बाद वह खुद 108 के माध्यम से उसे अस्पताल ले गया। लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *