देहरादून। कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़.रहा है। उत्तराखंड में 51 पॉजिटिव केस और मिल गए हैं। अब राज्य में पॉजिटिव केस की कुल संख्या 400 पहुंच गई है। टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिले में आज 14-14 पॉजिटिव केस मिले, जबकि नैनीताल जिले में 10 कोरोना वायरस संक्रमित मिले। शाम तक स्थिति बदल सकती है। अभी तक राज्य में कुल 64 मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है जबकि चार मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इस तरह राज्य में 329 केस कोविड19 के सक्रिय हैं। Post navigation पुलिस के जवान बने देवदूत, बचाई युवक की जान स्वदेशी जागरण मंच का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिला