चम्पावत। चम्पावत के टनकपुर में शारदा नदी में नहा रहे टनकपुर निवासी विशाल शर्मा अचानक नदी के तेज बहाव में बहने लगा। वहां पर मौजूद जल पुलिस के जवान श्री रविंदर कुमार उर्फ पहलवान व पीआरडी के जवान श्री सूरज शर्मा ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगा दी और विशाल को सुरक्षित किनारे पर ले आए।  इन दोनों जवानोंं के साहस के कारण युवक की जान बच पायी। पुलिस के इन जवानों की लोगों ने भूरी भूूूरी  प्रशंसा की।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *