उत्तराखंड

उत्तराखंडः टिहरी और उत्तरकाशी में भूकंप के झटके

टिहरी/देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप से धरती डोली। इस बार भूकंप के झटके टिहरी और उत्तरकाशी में शनिवार की रात महसूस किए गए।

जानकारी के अनुसार टिहरी और उत्तरकाशी में रात 2 बजकर 03 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकले, लोग दहशत में है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप की सूचना सुबह दो बजकर दो मिनट पर आई। भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.8 बतायी जा रही है। 05-12-2021 को देर रात 2 बजकर 2 मिनट 47 सेकंड पर भूकम्प आया। भूकंप का केंद्र टिहरी गढ़वाल बताया गया है और यह 10 किलोमीटर गहराई में था।

भूंकप का केंद्र बिंदु टिहरी और उत्तरकाशी जिले की सीमा पर सेम मुखेम के आसपास जमीन से 10 किमी. नीचे था।
आपको बता दे इससे पहले भी प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। हालांकि भूकंप के झटकों से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई जानकारी नही मिली है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *