देहरादून। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा सीट खाली हो गई है। अब इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही चुनाव में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम का अलॉटमेंटम भी कर दिया गया है। उपचुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी के नाम भी जल्द ही घोषित कर देंगे। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद इस खाली हुई सीट पर निधन तिथि से 6 महीने के अंदर यानी नवंबर से पहले उपचुनाव कराकर पिथौरागढ़ विधानसभा सीट को भरना है। ऐसे में नवंबर लास्ट तक चुनाव सम्पन्न होने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि पिथौरागढ़ में होने वाले उपचुनाव के लिए ईवीएम उत्तर प्रदेश के बरेली से आएगी, जिसे भेजने के लिए वहां के डीओ ने तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि ईवीएम के देहरादून पहुंचने के बाद इसकी फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की जाएगी। इसके बाद पिथौरागढ़ विधानसभा के जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को ईवीएम संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed