उत्तराखंड

रुद्रपुरः गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर हमला

रुद्रपुर। लॉकडाउन के बीच बीती देर रात गश्त कर रहे कोतवाली के सिपाहियों पर बाइक सवारों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों सिपाही जख्मी हो गए। घायल सिपाहियों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी युवक मौके से भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली में तैनात कांस्टेबल आसिफ की रात की ड्यूटी थी। इस पर वह रविवार रात 9.30 बजे के आसपास पीएसी कर्मी के साथ उत्तर-प्रदेश से सटे करतारपुर रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों को देख उन्होंने रोक लिया। बाइक रोकने को लेकर युवकों का पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते युवकों ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा, सीओ अमित कुमार, कोतवाल कैलाश भट्ट पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घायल आसिफ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
उत्तराखंड के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  श्री अरविंद पांडे ने आज मेडिसिटी अस्पताल रुद्रपुर में असमाजिक तत्वों द्वारा किये गए हमले में घायल हुए 3 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा सभी पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *