देहरादून। उत्तराखंड में covid-19 वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। विगत दिनों की तरह शुक्रवार को भी 748 नए कोरोना मरीज मिले। 24 घंटे के अन्दर जबकि पांच लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या संख्या 5384 पहुंच गई है। 

 स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को 31421 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 106246 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 97327 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में अब तक 1749 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार देहरादून जनपद में 335, हरिद्वार में 229, नैनीताल में 22 और ऊधमसिंह नगर में 73, अल्मोड़ा मेें 13, बागेश्वर मेें 9, चमोली में 03, चंपावत में 02, पौड़ी 30, पिथौरागढ़ 8,
टिहरी 18 एवं उत्तरकाशी 2 मामले मिल रहे हैं। वहीं, आज रुद्रप्रयाग जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *