देहरादून। उत्तराखंड तीरथ सरकार की कैबिनेट बैठक सचिवालय में संपन्न हुई तीरथ कैबिनेट ने त्रिवेंद्र सरकार का एक और फैसला पलट दिया है।  त्रिवेन्द्र सरकार ने गैरसैण को मंडल बनाए जाने की घोषणा की थी, जिसे आज तीरथ सरकार ने पलट दिया कैबिनेट ने गैरसैंण कमिश्नरी के निर्णय को स्थगित कर दिया है।

वहीं, देहरादून नगर निगम क्षेत्र में  रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।जबकि 30 अप्रैल तक कक्ष 1 से कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद किये जाने का निर्णय लिया गया है। देहरादून जनपद में चकराता कालसी को छोड़, सम्पूर्ण हरिद्वार जनपद, नैनीताल नगर पालिका, नगर निगम हल्द्वानी में स्कूल बंद किये जायेंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *