देहरादून। उत्तराखंड में विगत 2 सप्ताह से हार्डवेयर, पेंट समेत ईंट के दाम हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। अच्छे ब्रांड के सरिया के दाम 20 से 25 हजार रुपये प्रति टन बढ़ गए हैं। इसके अलावा 5.40 रुपये वाली ईंट का भाव भी 6 रुपये से ऊपर पहुंच गया है।  पिछले 15 दिन में सरिया का रेट करीब 25 फीसदी तक बढ़ चुका है। सरिया के हर ब्रांड में लगातार इजाफा हो रहा है। 62 हजार रुपये टन वाली सरिया के रेट 83 से 84 हजार रुपये टन तक पहुंच गए हैं। यही कारण है कि महंगाई ने हल्द्वानी में मकान बनाने के सपनों पर प्रहार किया है।
इसके लिए भी व्यवसायी रूस और यूक्रेन युद्ध को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि युद्ध के कारण कच्चे माल की आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे महंगाई बढ़ रही है। मकान बनवाने वालों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। यही वजह है कि बढ़त महंगाई को देखते हुए निर्माण कार्य करा रहे हाथ पीछे खींच रहे हैं।
विधानसभा चुनाव से पहले शहर में तेजी से मकानों का काम चल रहा था। इसी बीच यूक्रेन और रूस युद्ध के कारण एकदम से बढ़े भाव ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया। 350 में आ रही बिरला और जेके सीमेंट की एक बोरी अब 380 रुपये में मिल रही हैं। इसके अलावा 410 में मिलने वाले अम्बुजा और अल्ट्राटेक सीमेंट की एक बोरी अब 415 से 420 रुपये तक पहुंच गई हैं। इस महंगाई के बीच भी दुकानदारों को सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *