हरिद्वार। हरिद्वार स्थित भेल के सीएफएफपी ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार देर शाम गैस हिसाब हो गया, जिसके बाद गैस प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसने के कारण वहां काम कर रहे तीन कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। इन कर्मचारियों को आनन-फानन में बीएचईएल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी उन्हें प्रारंभिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। भेल प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ऑक्सीजन गैस का रिसाव हुआ था, पर समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। गैस रिसाव होने से सामान्य रूप से तीन कर्मी प्रभावित हुए थे। जिन्हें सावधानी के दृष्टिकोण से बीएचईएल अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले जाया गया। जहां उन्हें स्वस्थ पाए जाने पर घर भेज दिया गया। Post navigation पश्चिम बंगाल में विस का चुनाव हारी ममता बैनर्जी की तरह क्या धामी को मिलेगा मुख्यमंत्री बनने का मौका उत्तराखंड में हार्डवेयर, पेंट समेत ईंट के दाम में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी