देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के सामने आने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्‍तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उन्‍होंने कहा है कि होली के बाद हार की समीक्षा की जाएगी। शनिवार को पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी ली। 
शनिवार को उन्‍होंने देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। जिसमें उन्‍होंने कहा कि अगर हाईकमान कहेगा तो वह सहर्ष पद छोड़ने को भी तैयार हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *