देहरादून। राज्य सरकार द्वारा लाये गये नये पंचायती राज एक्ट जिसमें दो से अधिक बच्चों वाले प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकने की व्यवस्था दी गयी है के विरोध में तहसील चैक स्थित एक काम्पलेक्स में चल रहे धरने प्रदर्शन में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अस्पताल से छुट्टी के बाद शिरकत की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि सरकार द्वारा पंचायती एक्ट में जो संशोधन किये गये है वह जनभावनाओं के अनुकूल नहीं है इसलिए लोग इसका विरोध कर रहे है उन्होने कहा कि सालों से चुनाव की तैयारियों में जुटे लोगों को सरकार के इस फैसले से गहरा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार तो पहले से ही नहीं चाहती थी कि राज्य में पंचायत चुनाव हों। Post navigation आईआईएम बैंगलोर के साथ महात्मा गांधी नेशनल फैलोशिप प्रोग्राम लान्च किया संदिग्ध बुखार से चार और लोगों की मौत, अब तक हो चुकी 20 लोगों की मौत