नई दिल्ली (हि.स.)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सिंगापुर के गृह मामलों व कानून मंत्री के शानमुगम ने शनिवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान आपसी हितों के द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत-सिंगापुर संबंध साझा मूल्यों और दृष्टिकोण, आर्थिक अवसरों और साझा हितों की ओर बढ़ते मुद्दों पर आधारित है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सिंगापुर की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी को अधिक गति मिली है। गृह मंत्री शनमुगम ने अपनी ओर से इस बात पर भी जोर दिया कि सिंगापुर भारत के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है।

दोनों नेताओं ने आतंकवाद और उग्रवाद द्वारा उत्पन्न चुनौतियों पर विचारों और चिंताओं का आदान-प्रदान किया। वे सुरक्षा मुद्दों पर मौजूदा द्विपक्षीय संस्थागत तंत्र को मजबूत करने पर सहमत हुए। दोनों पक्ष नशीले पदार्थों की तस्करी और आर्थिक अपराध सहित ट्रांस-नेशनल संगठित अपराध से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमत हुए। सिंगापुर के मंत्री के शानमुगम ने अमित शाह को सिंगापुर की यात्रा के लिए आमंत्रित किया है।

हिन्दुस्थान समाचार

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *