नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। महंगाई भत्ता बढ़ने से कर्मचारियों में खुशी है। केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए होली का त्योहार जबरदस्त रहने वाला है। मार्च में मौजूदा वेतन के साथ 3 फीसदी Dearness allowance का फायदा भी मिलेगा। मतलब मार्च के वेतन में उन्हें 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (Dearness allowance – DA) का भुगतान होगा, लेकिन, इसमें खास बात ये है कि इसे 1 जनवरी 2022 से ही लागू किया गया है। मतलब केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2022 से ही 34 फीसदी की दर से पैसा मिलेगा। मार्च की सैलरी में उन्हें पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी (2 महीने) का एरियर भी मिलेगा। Post navigation हिजाब विवाद : उच्चतम न्यायालय में समान पोशाक संहिता के लिए जनहित याचिका दायर डीजीसीआई ने कोरबेवैक्स के 12 से 18 साल के बच्चों पर भी इस्तेमाल की सिफारिश की