नई दिल्ली। भारत को अब एक और कोरोना वैक्सीन मिलने वाली है। बायोलॉजिकल ई की कोविड 19 वैक्सीन कोरबेवैक्स को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी। डीजीसीआई ने कोरबेवैक्स के 12 से 18 साल के बच्चों पर भी इस्तेमाल की सिफारिश की है। जल्द ही डीजीसीआई इस दो डोज वाली वैक्सीन को फाइनल मंजूरी भी दे सकता  है। मंगलवार को इसकी पहली खेप मिलने वाली है। अगस्त में ही वैक्सीन का ऑर्डर दे दिया गया था और कुल 30  करोड़ डोज की मांग की गई थी। बायोलॉजिकल ई ने अब तक 25 करोड़ डोज का उत्पादन कर लिया है और आने वाले कुछ सप्ताह में ही अपना टारगेट पूरा कर लेगी।

पिछले साल केंद्र सरकार ने वैक्सीन के लिए 1500 करोड़ रुपये का अडवांस पेमेंट कर दिया था। डीजीसीआई ने कोरबेवैक्स के 12 से 18 साल के बच्चों पर भी इस्तेमाल की सिफारिश की है। जल्द ही डीजीसीआई इस दो डोज वाली वैक्सीन को फाइनल मंजूरी भी दे सकता  है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कोरबेवैक्स की कीमत लगभग 145 रुपये होगी। इसमें कोई टैक्स शामिल नहीं है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *