आयुष चिकित्सकों को डीएसीपी से वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण: डॉ. पसबोला

देहरादून। राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला कहा कि आयुष प्रदेश में ही आयुष चिकित्सकों को डीएसीपी का लाभ न दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि एलोपैथ चिकित्सकों को कई वर्षों से डीएसीपी का लाभ दिया जा रहा है, जो कि सरकार के आयुष चिकित्सा पद्धति एवं आयुष चिकित्सकों के प्रति घोर उपेक्षा एवं भेदभावपूर्ण रवैये को प्रदर्शित करता है। इस सम्बन्ध में आयुर्वेद एवं यूनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० के० एस० नपलच्याल 15 मई  एवं 22 अक्टूबर 2020 को आयुष मंत्री​ डॉ० हरक सिंह रावत को दो बार पत्र भी भेेज चुके है।  प्रान्तीय महासचिव डॉ० हरदेव रावत ने भी इस सम्बन्ध में  31 जुलाई 2020 को भेजा है। इस सम्बन्ध में अभी तक कोई कार्यवाही न होने को उपाध्यक्ष डॉ० अजय चमोला ने भी अफसोसजनक कहा गया है। डीएसीपी प्रकरण पर सरकार द्वारा शीघ्र निर्णय न लिए जाने से आयुष चिकित्सकों में आक्रोश है। प्रान्तीय होम्योपैथिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अमितराज सिंह नेगी नेे भी इस सम्बन्ध में तीन चार बार पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *