देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को 467 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 67706 पहंुच गया है। आज सबसे अधिक 151 देहरादून जनपद में मिले। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में तीन, चमोली में 37, चंपावत में तीन, हरिद्वार में 54, नैनीताल में 37, पौड़ी में 54, पिथौरागढ़ में 20, रुद्रप्रयाग में 32, टिहरी में 12, ऊधमसिंह नगर में 29 और उत्तरकाशी में 19 संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि आज चार मरीजों की मौत हुई है। 300 मरीज आज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या 61732 हो गई है। प्रदेश में अभी भी 4307 मरीजों का उपचार चल रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *