देहरादून/विकासनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए गए पुलिस अभियान के बाद भी शराब तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। बीती रात को एक लोडर चैकी बैरियर पर तलाशी ले रही टीम को चकमा देकर तेज रफ्तार से हरबर्टपुर की ओर भागने लगा। तभी पुलिस कर्मियों के पीछा करने पर लोडर सवार तीन तस्कर कुल्हाल बाजार में लोडर छोड़कर भाग गये।
पुलिस ने लोडर की तलाशी ली। लोडर में 56 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने लोडर को सीज कर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाशी शुरू कर दी है। पंचायत चुनावों के चलते कुल्हाल चौकी पर लगातार वाहनों की तलाशी ली जा रही है। तलाशी अभियान के दौरान एक लोडर हिमाचल की ओर से तेज गति से विकासनगर की ओर आया। पुलिस के रोकने पर लोडर रुका नहीं। तेज गति से हरबर्टपुर की ओर भागने लगा। चैकी पुलिस ने सभी थाना चैकियों को सूचना करने के साथ ही लोडर का पीछा शुरू किया। शराब तस्करों ने पुलिस को पीछा करते देख कुल्हाल बाजार में करीब दो सौ मीटर दूरी पर लोडर को छोड़कर फरार हो गये। अंधेरे में लोडर में सवार तीन लोगों को पुलिस ने देखा था जो मौके से भाग निकले। पुलिस ने लोडर की तलाशी ली। लोडर में तस्करों ने शराब तस्करी के लिए लोडर के फर्श को काटकर केबिन बनाये हुआ था। केबिन को खोलने पर उसमें पुलिस 56 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने लोडर को सीज कर दिया है। तीन अज्ञात तस्करों के खिलाफ आबकारी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपियों की तलाशी की जा रही है। बताया कि बदमाशों के महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *