देहरादून। संस्कार भारती महानगर इकाई की ओर से दीपावली परिवारिक मिलन और कला उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। लोक गीत और लोक नृत्य की धूम रहेगी। चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता भी होगी। रविवार को हुई इकाई की बैठक में अध्यक्ष लालदेव पांडेय ने कहा कि उत्सव का आयोजन 19 और 20 अक्तूबर को विजय पार्क में होगा। उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सविता कपूर ने पुरातत्व विद डॉ. विष्णुश्रीधर वाकणकर की जन्म शताब्दी होने कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर विजेंद्र बंसल, अरुणा चावला, अनुराधा पिपलानी, शालिनी सिंघल, सविता वर्मा, महेश्वरी कनेरी, राजेश थापा, बलदेव पाराशर आदि मौजूद रहे। Post navigation अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत, तीन की हालत नाजुक 56 पेटी अंग्रेजी शराब लोडर में छोड़ फरार हुए तस्कर