उत्तराखंड

24 करोड़ लागत की एग्रो क्लस्टर और फूड प्रोसेसिंग यूनिट समय से पूर्ण करने के निर्देश

परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश
देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में टिहरी गढ़वाल जनपद के नौथा में एग्रो क्लस्टर स्थापित किये जाने विषय पर समीक्षा बैठक की। बैठक में इस परियोजना का समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये और कहा गया कि कार्यों मे तेजी लाते हुए निर्धारित 2 वर्ष के भीतर परियोजना को पूर्ण किया जाए। एग्रो क्लस्टर और फूड प्रोसेसिंग यूनिट किसी भी पहाड़ी राज्य की प्रथम परियोजना है। 24 करोड़ की इस परियोजना में 10 करोड़ की सब्सिडी केन्द्र सरकार ने दी है। इस परियोजना के अन्तर्गत फ्रूट, पल्स, गार्लिक, जिंजर, नीबू, आवला की फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जायेगी। इसके अतिरिक्त आलू आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लाभ पर भी चर्चा की गई। इस क्षेत्र में इससे सम्बन्धित कुल 5 प्रोजेक्ट यूनिट लगाये जायेंगे जिनकी लागत 100 से 150 करोड़ रू. होगी। इस क्षेत्र में निवेश करने वाले संस्थान को बैंक ऋण सब्सिडी, स्टाम्प शुल्क माफ, 5 वर्ष तक जी.एस.टी. माफ, ऊर्जा सब्सिडी का लाभ दिया जायेगा।
इसके प्रभाव से इस क्षेत्र में रोजगार में वृद्धि होगी, कृषकों के उत्पाद से प्रोसेसिंग यूनिक चलेगी एवं कृषकों बाजार भी उपलब्ध होगा। राज्य सरकार से एग्रो प्रोसेसिंग क्लस्टर में मेगा फूड पार्क जैसी सुविधाओं का भी इस योजना में छूट दी जायेगा। नौथा स्थित भूमि पर निजी फर्मों द्वारा स्थापित की जाने वाली 5 यूनिट्स को आबंटित भू-खण्ड का क्षेत्रफल डीपीआर तैयार किया जायेगा। इस अवसर पर सचिव कृषि एवं उद्यान आर. मीनाक्षी सुन्दरम, अपर सचिव कृषि राम विलास यादव सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *