उत्तराखंड

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यशाला आयोजित 

देहरादून। विधि आयोग उत्तराखंड एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के संयुक्त तत्वाधान में देहरादून विधानसभा परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर एक कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसके मुख्य अतिथि विधि आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन जैन ने की और संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया।
इसी क्रम में संस्था के सभी लोगों के साथ साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश टंडन ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। अपने विचार रखते हुए टंडन ने कहा कि हमें इस जागरूकता अभियान के तहत जगह-जगह अपने साथ-साथ लोगों को भी जागरूक करना है कि इस तरह का कोई भी घटनाक्रम हमारे प्रत्यक्ष रूप से सामने ना आए और यह अभियान सफलता की ऊंचाइयों की ओर बढ़े जिससे यह अभियान सफल हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिन जैन ने कहा कि यहां पर आए हुए सभी व्यक्ति यह संकल्प लें कि हमें इस अभियान को सफल बनाने में जो भी रणनीति अपनानी पड़े अपनाएं और रास्ते में आने वाली सभी रुकावट उनको सहजता के साथ पूर्ण करने की कोशिश करें। इस अवसर पर मधु जैन ने सभी महिलाओं को करवा चैथ की बधाई देते हुए कहा कि जब चैतरफा कोशिशें जारी होती हैं तभी कोई अभियान सफल होता हैइस अवसर पर द दून स्कूल की सोशल कोऑर्डिनेटर अमृत ब्रेड ने अपने विचार रखे और कहा कि हमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की इस मुहिम में इस अभियान को सफलता तक पहुंचाने के लिए जो भी रुकावट आ रही हैं उनको सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए और उसकी तहत अब जाकर उसका निवारण करना चाहिए इस अवसर पर मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, द दून स्कूल की सोशल कोऑर्डिनेटर अमृत् बरेट, डॉ मुकुल शर्मा, डॉक्टर संजीव जैन, डॉ अनुभा पुंडीर चैहान, डॉ विनीता बैनर्जी, एडवोकेट विनय जैन, राहुल चैहान, नरेश चंद जैन, डॉक्टर पीके गोयल, राजेंद्र कुमार जैन, अक्षय चैहान, सचिन गुप्ता, सी एस जोशी, विशंभर नाथ बजाज, मुनेंद्र स्वरूप जैन, राकेश जैन, अखिलेश अग्रवाल, रिंकी कपूर, सुनील कुमार जैन, सचिन कुमार, पंकज जदली, कैलाश उनियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *