देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को अपने आवास पर भारत मौसम विज्ञान विभाग के 146वें स्थापना दिवस समारोह में वर्चुअली प्रतिभाग करते हुए मुक्तेश्वर (नैनीताल) में स्थापित डॉप्लर वेदर रडार स्टेशन का उद्घाटन किया। रडारों की स्थापना के लिए उन्होंने समारोह में मौजूद केंद्रीय मौसम विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में लगने वाले 03 डॉप्लर मौसम रडारों की स्थापना में पूरा सहयोग कर रही है। सुरकंडा जैसे दुर्गम स्थानों पर रडार स्थापना के लिए यदि जरूरत पड़ी तो एअरलिफ्ट और रोपवे जैसी सेवा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *