देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण केे 577 मामले सामने आये। इस बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 83 हजार पार पहुंच गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में छह और संक्रमित मरीजों की मौत हुई, राज्य में अभी तक 1361 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है और वर्तमान में मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। आज 707 और मरीजों को ठीक हुए। इन्हें मिलाकर कुल 74525 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 83006 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को सबसे ज्यादा देहरादून में 164, अल्मोड़ा 28, बागेश्वर 16, चमोली में 39, चम्पावत में 07, हरिद्वार में 39, नैनीताल में 88, पौड़ी गढ़वाल में 80, पिथौरागढ़ में 25, रुद्रप्रयाग में 11, टिहरी गढ़वाल में 24, ऊधमसिंहनगर और उत्तरकाशी में 28-28 मरीज मिले हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *