उत्तराखंड

उत्तराखंडः कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 82 हजार पार पहुंचा

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 490 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 82 हजार पार पहुंच गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में चार और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रविवार को 9781 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
आज देहरादून में 202, नैनीताल में 79, ऊधमसिंह नगर में 50, हरिद्वार में 46, पिथौरागढ़ में 25, चमोली में 24, पौड़ी में 23, टिहरी में 14, उत्तरकाशी में 11, रुद्रप्रयाग में नौ, चंपावत में छह और अल्मोड़ा जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला है।
जानकारी के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज में दो, एम्स ऋषिकेश में एक और मैक्स हॉस्पिटल में एक कोरोना मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1355 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है। वहीं, 396 और मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर कुल 73818 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि संक्रमितों की संख्या 82429 हो गई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *