देहरादून। शुक्रवार को उत्तराखंड शासन ने आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के विभागों में एक बार फिर फेरबदल किया हैै।
आईएएस षणमुगम से अपर सचिव महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग वापस लिया गया है। मयंक मिश्रा को फिर से निबंधक सहकारिता का पदभार सौंपा गया।
अरुणेंद्र सिंह चौहान को अपर सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। पीसीएस आलोक कुमार पांडे से संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास व नगर विकास प्राधिकरण हटाया गया। डा. अभिषेक त्रिपाठी को संयुक्त मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास नगर विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई। प्रशांत कुमार आर्य को अपर सचिव महिला सशक्तिकरण व बालविकास बनाया गया।
Tagged:आईएएस और पीसीएसउत्तराखंड आवास नगर विकास प्राधिकरणमहिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग