देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के अंदर 429 कोरोना मरीज मिले इस दौरान तीन लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 440 को अस्पताल से छुट्टी भी हुई है। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 68887 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 8145 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 429 लोगों में संक्रमण पाया गया। देहरादून जिले में सबसे अधिक 142 कोरोना संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 52, रुद्रप्रयाग में 36, पिथौरागढ़ में 35, उत्तरकाशी में 31, पौड़ी में 23, अल्मोड़ा में 22, ऊधमसिंह नगर में 19, हरिद्वार में 18, चमोली में 17, बागेश्वर में 14, टिहरी में 12 और चंपावत जिले में 08 कोरोना मामले मिले हैं। Post navigation उत्तराखंडः कोरोना संक्रमण के 243 नए मामले सुशासन दिवस 25 दिसंबर तक सचिवालय स्थित सभी अनुभाग ई-ऑफिस के रूप में कार्य सुनिश्चित करेंः सीएम