देहरादून। भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल को उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए  निर्विरोध निर्वाचितघोषित किए गए। इस सीट के लिए प्रदेश से एक ही नामांकन होने के कारण चुनाव नहीं करवाना पड़ा। 

चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नाम वापसी की तिथि थी। निर्धारित समय गुजरने के बाद ठीक चार बजे विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग अफसर मुकेश सिंघल ने बंसल के निर्वाचन की घोषणा की। बंसल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीशर भगत, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय की मौजदूगी में निर्वाचन प्रमाणपत्र ग्रहण किया।

बता दें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजबब्बर का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। इसके चलते अब खाली हुई प्रदेश की राज्यसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी नरेश बंसल की ताजपोशी हुई। बंसल के राज्यसभा सदस्य चुने जाने की घोषणा के बाद भाजपाइयों द्वारा स्वागत रैली निकाली गई। रैली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मेयर सुनील उनियाल गामा, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यह जुलूस विधानसभा से होता हुआ घंटाघर पहुंचा। डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल और इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *