उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63 हजार पार

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों के अंदर 316 कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63 हजार पार हो गया है। जबकि 409 मरीजों स्वस्थ्य भी हुए है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज देहरादून जिले में सबसे अधिक 74 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 59, पौड़ी में 43, नैनीताल में 29, हरिद्वार में 21, अल्मोड़ा में 19, पिथौरागढ़ में 19, टिहरी में 14, चमोली में 13, उत्तरकाशी में 12, टिहरी में सात, बागेश्वर व चंपावत जिले में तीन-तीन कोरोना संक्रमित मिले। आज चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।  दून मेडिकल कॉलेज में एक, कैलाश हॉस्पिटल में एक, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति की मौत हुई। अब तक 1033 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 57951 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 12481 सैंपल जांच में निगेटिव पाए गए। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 63197 हो गई है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *