हरिद्वार। हरिद्वार में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बीच हरकी पैड़ी चौकी से कुछ ही दूरी पर रखे गए रिंग मेन यूनिट बॉक्स एवं बिजली के खंभे पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने के साथ ही तेज विस्फोट हुआ और हरकी पैड़ी की करीब बीस मीटर की चाहरदीवारी चंद मिनट में ही भरभरा कर ढह गई। दीवार गिरने की आवाज भी बहुत तेज हुई। विस्फोट का असर ही था कि दीवार का मलबा ब्रम्हकुंड तक जा गिरा। विस्फोट की आवाज सुनकर हरकी पैड़ी चौकी पर रात में तैनात पुलिसकर्मी चौंक गए। वे चौकी से निकलकर बाहर की तरफ दौड़े तो दृश्य देखकर दंग रह गए।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *