उत्तराखंड

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 210 नए मामले, संक्रमितों  की संख्या 4849

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 210 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में  संक्रमितों  की संख्या 4849 हो चुकी है जबकि 3297 का सफल इलाज किया जा चुका है। सक्रिय केसों की संख्या 1459 है, जबकि मृतकों की संख्या 55 हो चुकी है। राज्य में रिकवरी रेट में भी भारी गिरावट देखने को मिली है जो अब 67.99 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज देहरादून में सबसे ज्यादा 65 (22 प्राइवेट लैब) मामले सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में 52 (07प्राइवेट लैब) , नैनीताल में 15, ऊधमसिंह नगर में 34, उत्तरकाशी में 16, अल्मोड़ा में पांच, चंपावत में दो और टिहरी में 21(11 प्राइवेट लैब) संक्रमित मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *