देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने हरक सिंह रावत को 6 साल पार्टी से निष्कासित करने के बाद आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य को पार्टी में शामिल कर दिया।  भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में सरिता आर्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उनके साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोहरा व प्रदेश महामंत्री वंदना गुप्ता आदि ने भी कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थामा।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

इस दौरान सरिता आर्य ने कहा कि वे बिना शर्त भाजपा में आई हैं। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस ने सरिता आर्य को पार्टी के सभी पदों से हटाने के साथ छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बता दें कि सरिता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में आने से नाराज है। वे नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। हाल ही में भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से उन्होंने मुलाकात भी की थी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *