देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश में 3295 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस दौरान 4 मरीजों की मौत भी हो गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक्टिव केसों की संख्या 18,196 पहुंच गई है। कोरोना के कुल मामले 373,249 पर पहुंच गए हैं। वहीं, अब तक 7444 मौतें हो चुकी हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार कोरोना के कुल मामलों में सबसे ज्यादा 987 केस देहरादून जिले में आए हैं, जबकि यूएसनगर में 568 और नैनीताल जिले में में 546 केस मिले हैं। अल्मोड़ा में 111, बागेश्वर में 39, चमोली में 137, चंपावत में 45, हरिद्वार में 352, पौड़ी में 289, पिथौरागढ़ में 60, रूद्रप्रयाग में 53, टिहरी में 65, और उत्तरकाशी में 43 नए मामले सामने आए। राहत की बात है कि कोरोना वायरस से 2067 लोग भी स्वस्थ हुए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *