-श्रीराम कथा के लिए पंडाल में किया गया भूमि पूजन
हरिद्वार। विश्व शान्ति और जन कल्याण के लिए 5 दिसंबर से होने जा रही श्रीराम कथा के लिए आयोजन समिति ने कथा स्थल खूबसूरत मैदान पर भूमि पूजन कर ईश्वर से आयोजन को निर्विघ्न सम्पन्न करवाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर कथा के प्रेरक कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राम कथा मंे जन कल्याण निहित है। भगवान राम का पावन चरित्र समाज में मर्यादाओ को स्थापित करने वाला है और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। कथा व्यास साध्वी डाॅ. विश्वेश्वरी देवी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार में विश्व शांति और जन कल्याण के लिए अयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कथा जन-जन का कल्याण कर मानव मात्र में प्रेम, सद्भाव और शांति का कारक बनेगी। भूमि पूजन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष जगदीशलाल पाहवा, संयोजक मुकेश कौशिक,  रविन्द्र शर्मा, रमेश गौड, अन्नू कक्कड, प्रदीप पांधी, पद्मप्रकाश शर्मा, महेश गौड, विश्वास सक्सेना, प्रमोद शर्मा, आलोक शर्मा, नरेश शर्मा, उज्ज्वल पंडित, आर.के. शर्मा, प्रदीप सैनी, संजय वर्मा, योगेश दूबे, अशोक तिवारी सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *