देहरादून। देहरादून निवासी जगदम्बा प्रसाद पंत ने थाना रायपुर में सोशल मीडिया पर श्री बद्रीनाथ धाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।  थाना रायपुर में अज्ञात मौलवी के विरुद्ध धारा 153(A), 505 IPC / 66 (F) IT एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर बद्रीनाथ को लेकर एक मौलवी के विवादित बयान वायरल हुआ था, जिसमें कथित मौलवी श्री बद्रीनाथ धाम को मुस्लिम समुदाय का धार्मिक स्थल बता रहा हैं।

जानकारी के अनुसार जगदंबा प्रसाद पंत निवासी डांडा लखोण्ड ने शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो में श्री बदरीनाथ धाम भगवान के संबंध में गलत, भ्रामक एवं विवादित टिप्पणी फैलाई जा रही है, जिससे समस्त हिंदू वर्ग में रोष उत्पन्न है एवं उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।

पुलिस के अनुसार उपरोक्त प्रार्थना पत्र में वादी द्वारा बताया गया कि उक्त वीडियो में कोई मौलवी बद्रीनाथ धाम जी के बारे में विवादित टिप्पणी कर रहा है एवं धार्मिक उन्माद फैला रहा है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात मौलवी के विरुद्ध धारा 153 ए/ 505 भादवि व धारा 66 आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed