देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने फिर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांचों जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई है।  पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 प्रदेश में मंगलवार सुबह से देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बारिश जारी है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह मलवाना के कारण अवरुद्ध है। वहीं, यमुनोत्री हाईवे खनेड़ा पुल के पास मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed