देहरादून। उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में रविवार शाम शपथ ग्रहण करने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों से सुबह शिष्टाचार भेंट की।

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भागीरथीपुरम में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की।

धामी शाम को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से दो बार के विधायक 45 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। वह रावत की जगह लेंगे जिन्होंने चार महीने से भी कम के अपने कार्यकाल के बाद प्रदेश में संवैधानिक संकट का हवाला देते हुए शुक्रवार देर रात पद से इस्तीफा दे दिया था।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री नामित होने के बाद आज पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा तीरथ सिंह रावत से मिलने उनके आवास गए। शपथ ग्रहण से पूर्व दोनों पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर पुष्कर सिंह धामी ने एक संकेत देने की कोशिश की है थी सबको साथ लेकर वह सरकार चलाएंगे।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि आज उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी तथा तीरथ सिंह रावत जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त कर कृतार्थ हुआ।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *