उत्तराखंड

पुष्कर धामी उत्तराखंड के 11वें सीएम होंगे

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज शाम उनका शपथ ग्रहण भी जाएगा।  वह युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और दो बार खटीमा से विधायक रहे हैं। तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान किया। भाजपा की विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मोहर लगाई है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में करीब 6 महीने का वक्त बाकी है और इससे पहले भाजपा ने 45 साल के धामी पर दांव लगाया है।
शुक्रवार देर रात तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उपचुनाव को लेकर संवैधानिक पेंच फंसा था और इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *